अगर बाबर की औलादें देशद्रोही हैं तो राणा सांगा और उनकी औलादें भी देशद्रोही- तरुण पटेल

अगर बाबर की औलादे और उन्हें मानने वाले गद्दार हैं तो राणा सांगा की औलादे और उनके समर्थक भी गद्दार हैं। कांग्रेस नेता तरुण पटेल ने कहा कि राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत पर हमले के लिए आमंत्रित किया था और इस हिसाब से राणा सांगा भी देशद्रोही हैं।

अगर बाबर की औलादें देशद्रोही हैं तो राणा सांगा और उनकी औलादें भी देशद्रोही- तरुण पटेल


23 मार्च 2025 को गोंडा जनपद में कुर्मी महाकुंभ के नाम से कुर्मी समाज के लोगों का स्वजातीय महापंचायत हुई। बड़ी संख्या में गोंडा एवं आसपास के जनपद के. जागरूक लोग इकट्ठा हुए।  इनमें सैकड़ो प्रधान, सैकड़ो पूर्व प्रधान, 50 पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दर्जनों वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, सैकड़ो बीडीसी, चार पूर्व ब्लाक प्रमुख, सैकड़ो वकील, शिक्षाविद, शिक्षक शामिल हुए।

कुर्मी समाज के जागरूक शिक्षित और सक्षम लोगों का जमावड़ा गोंडा शहर के अयोध्या रोड पर पराग डेरी के सामने वाले मैदान पर हुआ। हजारों की संख्या में एकत्रित हुए कुर्मी महाकुंभ को किसान कांग्रेस के नेता तरुण पटेल ने संबोधित किया और समाज के लोगों में जोश पैदा किया। तरुण पटेल ने कहा कि हम सब मराठा साम्राज्य के संस्थापक वीर शिवाजी, साहू जी महाराज,,सरदार पटेल, जयराम वर्मा,सीपीनएन सिंह,,रामस्वरूप वर्मा के वंशज है।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 23 मार्च के अवसर पर तरुण पटेल ने शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हम कुर्मी किसान लोग इस समाज के अगुआ हैं हम कुर्मी लोगों ने समाज को हमेशा सही दिशा दी है समाज का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस जातिवादी/मनुवादी व्यवस्था में हमें कथित शूद्र कहकर चिढ़ाया जाता है। पटेल ने कहा कि इस देश को बनाने में हम कुर्मी किसानों का बड़ा योगदान है हम कुर्मी किसान संवेदनशील कौम हम किस धरती का सीन चढ़कर अनाज उगते हैं। हमारे पास रॉ मैटेरियल है हम रिच यानी धनी लोग हैं किंतु हमें अपना उत्पाद बेचना नहीं आता, इसलिए इसलिए हम बनिए नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने उत्पाद को बचना भी आना चाहिए तभी अन्य समाज हमारी इज्जत भी करेंगे और हमारे पास धन भी आएगा। जब हमारे पास धन संपदा और खेती होगी तो हमारे समाज में इज्जत भी बढ़ेगी।

कांग्रेस से जुड़े किसान नेता तरुण पटेल ने कहा कि भारत को भारत का रूप देने में चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, अकबर और सरदार पटेल का अहम योगदान है। इन चार शख्सियत के बगैर भारत का नक्शा पूर्ण नहीं होता हम भारत को बनाने वाली कौम है

किसान नेता तरुण पटेल ने एक विवादित बयान भी दिया कि बाबर की औलादें और उनको मानने वाले लोग यदि इस देश में देशद्रोही हैं तो राणा सांगा भी देशद्रोही हैं, और उनके मानने वाले लोग भी देश के हितैषी नहीं है क्योंकि इब्राहिम लोधी को हराने के लिए राणा सांगा ने ही बाबर को भारत में आमंत्रित किया था।

कार्यक्रम को श्री सुरेंद्र चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा, ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार कुर्मी और किसान को ठग रही है और किसानों के बच्चों का भविष्य अंधकार में है।

कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामउजागर वर्मा, एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के प्रोफेसर डॉ विमल वर्मा,सामाजिक चिंतक एवं लेखक रामेश्वर पवन, बहराइच,  प्राचार्य शारदा चौधरी  आदि समाज के प्रमुख लोगों ने कुर्मी महाकुंभ को संबोधित किया।

महापंचायत को मुख्य रूप से गोंडा जनपद के लोगों ने आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा ने किया।

आयोजक मंडल में शिक्षक नेता अरुण प्रकाश वर्मा बबलू, जय करण वर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश पटेल,  जिला पंचायत सदस्य अनुराग पटेल, मनकापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रताप वर्मा, एडवोकेट नंदकिशोर वर्मा, पूर्व प्रधान अरुण पटेल, गुलाब चौधरी, रामधनी पटेल, अनिल पटेल, दिनेश पटेल, जमुना प्रसाद चौधरी आदि जैसे सैकड़ो लोगों ने दो महीने के अथक प्रयास पर यह कुर्मी महाकुंभ सफल किया।

आयोजक मंडल ने कोशिश की कि  भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े हुए प्रमुख कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में ना आवे क्योंकि वर्तमान की भाजपा सरकार कर्मी और किसानों को ठग रही है, उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में है। केंद्र सरकार ने झूठ बोलकर किसान आंदोलन समाप्त करवाया किंतु किसान आंदोलन जिन बिंदुओं पर समाप्त किया गया था आज तक उसे पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। गोंडा का कुर्मी महाकुंभ ऐतिहासिक रहा। इससे पूरे जनपद में कुर्मी समाज के लोगों काहौसला बढ़ा है गोंडा के आसपास के जनपदों के आए हुए स्वजातीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उनके जनपद में भी जल्द ही आयोजित किए जाएंगे.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *