हाटा में कमलेश सिंह की हत्या से आक्रोश, सरकार से अपराधी को गिरफ्तार करने और उसके घर पर बुल्डोजर चलाए जाने की मांग

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा में इंजीनियर कमलेश सिंह की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कमलेश के दरवाजे पर चढ़कर दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस हत्या से स्थानीय लोग खासे आक्रोशित हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपराधी की गिरफ्तारी और उसके घर पर बुल्डोजर  चलाए जाने की मांग कर रहे हैं।

सूचना के मुताबिक दिनांक 5 अगस्त 2023 को समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ई. कमलेश सिंह सैंथवार की हत्या कर दी गई।  कुशीनगर के ग्राम खागी मुंडेरा, सुकरौली, हाटा निवासी कमलेश सिंह को उनके घर के सामने गोली मार  दी गई। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ से चिकित्सको ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान कमलेश सिंह की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और कमलेश सिंह के परिजनों का कहना है कि स्थानीय अपराधी और बदमाश धर्मेंद्र पासवान ने कमलेश सिंह को गोली मारी है। इस खबर को सुनते ही पूरे पूर्वांचल के सैंथवार समाज में रोष और आक्रोश का माहौल बन गया। देर रात तक लोग उनके घर और पोस्टमार्टम हाउस तक जमे रहें।

पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस और प्रशासन के साथ गाड़ियों का काफिला हेतिमपुर चौराहे पर इकठ्ठा हुआ और लोगों ने जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराधियों के घर बुलडोजर से गिराने की कार्यवाही नहीं होगी तब तक शवदाह न करने पर अड़ी रही।
प्रशासन ने सभी अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के वायदे और उनके पिता के निर्णय के बाद शव हेतिमपुर मुक्तिधाम घाट लाया गया। जहां पर हजारों लोग पहले से ही जमा थे।

उनके अंतिम संस्कार में महेंद्र पाल सिंह विधायक पिपराइच, राधेश्याम सिंह दर्जा प्राप्त मंत्री, उत्तर प्रदेश,  भाजपा नेता पूर्व विधायक व मंत्री रहे जीएम सिंह, रामानंद सिंह चेयरमैन नगर पालिका हाटा, संजय मल्ल पूर्व प्रमुख पथरदेवा, अजय सिंह पिंटू समाजसेवी सपा नेता देवरिया, गंगा सिंह सैथवार अपना दल एस, अमरेंद्र कुमार मल्ल समाजसेवी नेता कांग्रेस, युवा कांग्रेस नेता विवेक सिंह सैंथवार, संजय मल्ल पूर्व प्रमुख पथरदेवा, पवन सिंह अपना दल एस, D-MASK अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव एवं समाजसेवी एस.पी.सिंह सहजनवां और उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र पीएस, संगठन मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र प्रताप मल्ल, सचिव एवं समाजसेवी एवं विधायक प्रत्याशी शिंवाग सिंह, मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबदन सिंह, राजेश सिंह ब्लड प्रभारी एवं समाजसेवी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश मल्ल शामिल रहे।
इसके अलावा सपा नेता और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे  अजय सिंह उर्फ राकेश सिंह, संदीप सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक, सुशील सिंह जिला पंचायत सदस्य, जितेन्द्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, भीम सिंह जिला पंचायत सदस्य, संजय सिंह पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, अजय सिंह सैथवार, विश्वजीत सिंह पूर्व उपाध्यक्ष, गो.वि. वि., अरविंद सिंह किसान नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी, समाजसेवी एवं युवा नेता पटेल दीपक सिंह, समाजसेवी कृष्ण मोहन सिंह बबलू, मास्टर साहब राम सिंह जगदीशपुर, विनोद सिंह फौजी ग्राम प्रधान समाजसेवी एवं विधानसभा कैंपियरगंज प्रत्याशी, डॉ. राम किशुन सिंह किसान नेता एवं समाजसेवी, नौरंग सिंह मथौली नगर पंचायत अध्यक्ष, देवेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष भाजुयुमो, रानू सिंह सहवा, वीरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान नरकटहा, सुबास सिंह ग्राम प्रधान सोनिया, उमेश सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष कुशीनगर, आकाश सिंह बहुआस, पप्पू सिंह उर्फ शत्रुधन सिंह पिपराइच, अरविंद सिंह ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी, प्रवक्ता यदुवीर सिंह, शिक्षक नेता एवं समाजसेवी संतोष विक्रम सिंह, राम बरन सिंह समाजसेवी, अनिल सिंह पुत्र स्व. नंदकिशोर सिंह, छोटे सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, संत विजय सिंह अपना दल, अरविंद मल्ल, अभय सिंह, महेश मल्ल, राजेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी भोला सिंह, एड. धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह टोपी, धीरेंद्र प्रताप सिंह छपिया, जय प्रकाश सिंह हाटा, प्रदीप सिंह सैंथवार, विनय सिंह पूर्व प्रधान, विजय प्रताप सिंह ग्राम प्रधान मुजौली, मैनेजर सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सोनौरा, आशु सिंह सैंथवार, अभिराम सिंह, प्रताप सिंह, अमित सिंह गुड्डू, अरविंद सिंह, आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *