द हिन्दू अखबार ने आज खबर छापी है कि गैंग रेप की शिकार हुई एक लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई है। उधर मिजो उग्रवादी संगठन ने धमकाया, ‘जान प्यारी है तो मिजोरम छोड़ दें मैतेई लोग’. मणिपुर की आग अब पूर्वोत्तर में फैलती दिख रही है।

अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

तीन माह से हिंदू मैतेई- ईसाई कुकी संघर्ष में जल रहे मणिपुर की आग की आंच अब नॉर्थ ईस्ट के एक और राज्य में महसूस होने लगी है। मिजोरम में कुकी समुदाय के समर्थन में मिजो समुदाय के एक उग्रवादी संगठन मिजो नेशनल फ्रंट ने राज्य में रह रहे मैतेई लोगों को राज्य छोड़ देने या अंजाम भुगतने की चेतावनी दे दी है।
मणिपुर सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए मिजोरम से मैतेई समुदाय के लोगों को चार्टेड हवाई जहाज से वापस लाने का भरोसा दिलाया है। मिजो समुदाय नस्लीय रूप से खुद को मणिपुर के कुकी समुदाय की ही नस्ल का ही मानता है। मिजो और कुकी समुदाय दोनों ही ईसाई धर्म को मानते हैं जबकि मैतेई समुदाय हिंदू धर्म को मानता है।
मणिपुर में हिन्दू मैतेई और ईसाई कुकी लोगों के बीच जब से हिंसा शुरू हुई है, तब से हजारों कुकी लोग जान बचाने के लिए भागकर मिजोरम में शरण ले चुके हैं। अब कुकी समुदाय के समर्थन में मिजो समुदाय के आने से और मैतेई लोगों को ‘जान प्यारी है तो मिजोरम छोड़ दो‘ की धमकी देने से मणिपुर हिंसा के मिजोरम में पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है। मिजोरम में हजारों की तादाद में मैतेई लोग भी रहते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *